Dark Mode
गूगल पिक्सल 10 का डिजाइन हुआ लीक, जानिए क्या हैं नए फीचर्स

गूगल पिक्सल 10 का डिजाइन हुआ लीक, जानिए क्या हैं नए फीचर्स

नई दिल्ली। गूगल अपने नए फोन गूगल पिक्सेल 10 पर काम कर रहा है। हाल ही में गूगल के अगले फ्लैगशिप फोन के आधिकारिक जैसे दिखने वाले रेंडर्स एक नई लीक सामने आई है। इससे आगामी गूगल पिक्सेल 10 का पूरा लुक पता चला है, जिसमें ब्राइट कलर्स और पिछले डिवाइसेस से मिलता जुलाता डिजाइन है।


गूगल पिक्सेल 10 डिजाइन
एंड्रोइड हेडलाइन्स की एक रिपोर्ट में नए रेंडर का खुलासा हुआ है। गूगल का आगामी फ्लैगशिप कई नए रंगों में नजर आया है, जिनमें ओब्सीडियन, इंडिगो, फ्रॉस्ट और लिमोनसेलो शामिल हैं। हालांकि, ओब्सीडियन कलर पिक्सल 9 में भी था, बाकी तीन कलर बिल्कुल नए हैं। आगामी फोन के पूरे डिजाइन में पिछले स्मार्टफोन के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। लेकिन कलर्स नए हैं। डिजाइन की बात करें तो वाइजर कैमरा मॉड्यूल को छोड़कर बाकी सब कुछ लगभग पहले जैसा है। अपने पिछले मॉडल की तुलना में पिक्सल 10 में से एक लंबा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें नया टेलीफोटो शूटर शामिल है। पहले ये कैमरा पिक्सल सीरीज के ज्यादा महंगे प्रो मॉडल्स में ही उपलब्ध था।


गूगल पिक्सेल 10 स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स और अफवाहों के मुताबिक, गूगल पिक्सेल 10 में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। डिस्प्ले में सुऱक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 होगा। गूगल पिक्सेल 10 की पूरी लाइनअप में नया 3nm बेस्ड Tensor G5 चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में 4,970mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 29W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 1/2.0 इंच 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!