Dark Mode
गूगल Pixel 10a : सस्ता 5G फोन, 48MP कैमरा और 5,100mAh बैटरी के साथ

गूगल Pixel 10a : सस्ता 5G फोन, 48MP कैमरा और 5,100mAh बैटरी के साथ

नई दिल्ली। गूगल का Pixel 10a डिज़ाइन में पिछले A-सीरीज मॉडल जैसा रहेगा। डिवाइस में 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। हैंडसेट में Tensor G4 चिपसेट, 8GB LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है।

फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में 48MP OIS प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी 5,100mAh और 23W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

कंपनी ने Pixel 10a की कीमत लगभग 50 हजार रुपये (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) और 70 हजार रुपये से कम (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) अनुमानित की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!