Dark Mode
ओसियां गौशाला में गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग आयोजित

ओसियां गौशाला में गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग आयोजित

ओसिया। श्री गोपाल गौशाला ओसियां में गोवर्धन पूजा के साथ शुरू हुए गोपाष्टमी तक आयोजित होने वाले गौ नवरात्रा उत्सव व अन्नकूट आयोजन में ग्रामवासियों व मातृशक्ति ने बढ़कर चढ़कर भाग लिया। गौशाला सचिव व गौ सेवा आयोग के सदस्य भगवानदास राठी ने बताया कि गौशाला में गिरिराज की झांकी बनाकर गाय के साथ पूजन व 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग व गौ माता को लापसी का भोग लगाया गया।

इस अवसर पर गौशाला संघ अध्यक्ष व भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि हरनारायण सोनी ने बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है, पौराणिक कथा के अनुसार जब इंद्रदेव ने क्रोध में आकर पूरे गोकुल को तहस नहस कर दिया तो बृजवासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को 7 दिन तक उंगली पर उठा कर ब्रज वासियो की इन्द्र के कोप से रक्षा की। गायत्रीपरीवार के मोतीलाल सोनी ने कहा कि गोवर्धन पुजा से गोपाष्टमी तक गो नवरात्रा महोत्सव होता इन दिनो मे सुरभी मंत्र का जाप व गो सेवा से सभी प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते है।इस आयोजन में भगवानदास राठी, भंवरलाल सोनी, दिलीप सोनी, पुखराज भूतड़ा, नेमीचंद राठी,जयकिशन सोनी, गायत्रीपरीवार के मोतीलाल सोनी, साँवलराम ओझा, हरनारायण सोनी, हुक्मीचंद सोलंकी, राणीदान सुनार,हनुमानदास सोनी भंवरलाल चांडक, रिधम सोनी, कुन्नाराम जाणी, रामदेव तिवाड़ी, निखिल राजपुरोहित, डालाराम बेनीवाल सहित गौशाला के कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने गोवर्धन पूजा में भाग लेकर सुख शांति की कामना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!