छप्पन भोग की झांकी के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन
भुसावर . कस्बा की जैन कॉलोनी में आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी एवं गिर्राज पूजन की कथा का रसपान करवाया। आयोजन सदस्य दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन कॉलोनी में आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में व्यास शुक्ल जी महाराज ने श्रोताओं को कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं आमजन को बहुत संदेश देती हैं। भगवान कृष्ण ने कहा कि जो प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए श्वांस देती है, खाने के लिए भोजन देती है और आवश्यकताओं को पूरा करती है हमें उनकी पूजा करनी चाहिए। हमें अधिक से अधिक पेड लगाने चाहिए। वहीं दूसरी ओर गॉव रणधीरगढ के बाग वाले हनुमान मन्दिर पर चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में कथा आचार्या निशा किशोरी जी का गांधी ज्योति महाविद्यालय निदेशक राजेन्द्र पाण्डेय गुरूजी, टूटन नीमली, वासुदेव, प्रदीप सहित कई श्याम भक्तों द्वारा भव्य सम्मान किया गया।