Dark Mode
सरकार पीट रही सड़क विकास के ढोल, घटिया निर्माण खोल रहा है पोल 

सरकार पीट रही सड़क विकास के ढोल, घटिया निर्माण खोल रहा है पोल 

 

डूंगरपुर. जिले में मुख्यमंत्री सड़क घोषणा के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य लालफीताशाही की भेंट चढ़ने के कगार पर हैं। कंस्ट्रक्शन कंपनी और विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले में लापरवाही बरतने और गुणवत्ता के साथ समझौता करते हुए निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग करके सड़क निर्माण कार्य को अंजाम दिया है हाल ही में बनी सड़क देवसोमनाथ से डूंगरपुर शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है जोकि शारदा इंजीनियर्स द्वारा बनाई गई है उक्त सड़क पहली बारिश में घटिया निर्माण से सड़क खुर्द-बुर्द हो रही है लगभग 24 किलोमीटर की सड़क पूर्ण होने के पूर्व ही दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। 
 
निर्माण कंपनी ने पिछले दिनों डामरीकरण किया था। जो की पहली बारिश में ही उखड़ता नजर आ रहा है । कंस्ट्रक्शन कंपनी ने घटिया सामग्री का उपयोग कर सड़क निर्माण किया है। ग्रामीणों ने बताया इस संबंध में यहां पर निर्माण के दौरान ही हमने कार्य में गुणवत्ता रखने की बात कही थी लेकिन ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात को अनसुना कर सड़क निर्माण किया। एक किलोमीटर में कई जगह सड़कें उखड़ रही है। लेकिन उसके बाद भी ठेकेदार और विभागीय अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
 
करीब 10 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है लेकिन सड़क कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही गुणवत्ताविहीन निर्माण सामने आ रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के निर्देशन और निरीक्षण में चल रहे इस कार्य में बड़ी गड़बड़ी नजर आ रही है। सड़क के घटिया निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों की घालमेल साफ नजर आ रही है जोकी जांच का विषय है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!