राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय कोटा प्रेस समाचार
अतिरिक्त मुख्य सचिव आज कोटा में, विभागीय अधिकारियों की लेंगे बैठक
कोटा । अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पैट्रोलियम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग डॉ. सुबोध अग्रवाल गुरूवार 16 फरवरी तक कोटा प्रवास पर रहेंगे।
अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव 16 फरवरी को प्रातः 10 बजे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं खनन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि कोटा प्रवास के दौरान अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पीके बागला एवं अधीक्षण अभियंता खनन विभाग अविनाश कुलदीप को समन्वय ऑफिसर नियुक्त किया गया है।