Dark Mode
रामोजी राव के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

रामोजी राव के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के प्रमुख तथा रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने पत्रकारिता और मनोरंजन के साथ कृषि क्षेत्र में किए उनके अभिनव प्रयासों और नवाचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

राज्यपाल ने रामोजी राव की पुण्यात्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!