विश्व आदिवासी दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि आदिवासी समाज की लोक संस्कृति और परम्पराएं प्रकृति से निकट से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए उनकी विशिष्टताओं का संरक्षण करते हुए उनकी उन्नति के समन्वित प्रयास किए जाने का आह्वान किया है।