गोविंद सिंह राठौड़ अध्यक्ष व नंदराम मूढ बने मंत्री उपशाखा पायलाकला वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
पायलाकला. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा पायलाकला महासमिति का वार्षिक अधिवेशन राउमावि पायलाकला में पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारी सवाईसिंह राजपुरोहित व प्रधानाचार्य जोगाराम दर्जी की सभाध्यक्षता, जिलामंत्री विनोद पूनिया कशिश, जिला उपाध्यक्ष जोगाराम पूनिया, जिला कोषाध्यक्ष जयपालसिंह करुण, जिला कार्य. सदस्य कालूराम सुथार के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में सभाध्यक्ष पीईईओ राजपुरोहित ने शैक्षणिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्णयानुसार शिक्षकों की 11190 वेतन विसंगतिदूर करने की मांग की। जिलामंत्री विनोद पूनिया कशिश व उपाध्यक्ष जोगाराम पूनिया ने शिक्षकों से बीएलओ सहित सभी गैर शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार करने की अपील की। उपशाखाध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ ने शिक्षक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए तृ.श्रे.शिक्षकों के तबादले शुरु करने की मांग की।
द्वितीय सत्र में निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया जिला पर्यवेक्षक जोगाराम पूनिया निर्वाचन अधिकारी पीईईओ सवाईसिंह राजपुरोहित सह निर्वाचन अधिकारी जोगाराम दर्जी के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें गोविंद सिंह राठौड़ उपशाखा अध्यक्ष एवं नंदराम मूढ मंत्री चुने गये।
निर्वाचित पदाधिकारी :--
कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष सवाईसिंह राजपुरोहित उपसभाध्यक्ष देवीलाल सोनी अध्यक्ष गोविंद सिंह राठि मंत्री नंदराम मूढ वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकराराम उपाध्यक्ष मांगी लाल जवङा पूजा पारीक हुकमसिंह राठौड़ व धन्नाराम कलबी, कोषाध्यक्ष सूरताराम पूनिया संघर्ष समिति संयोजक शकिल भाटी कार्यकारिणी में स्थाई सदस्य मुकीम मौहम्मद जेठाराम राम अवतार मेघवाल ममता चौधरी पिंकी सिद्धू प्रमिला अरोङा सोनू चारण राखी कुमारी चतराराम जयप्रकाश वेहना राम सुरेश शर्मा खेराजराम व हुकमाराम टाक चुने गये।पीईईओ सवाईसिंह राजपुरोहित ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई।