गोठड़ा में सीमेंट कंपनी के सामने किसानों का क्रमिक अनशन शुरू
नवलगढ़ . क्षेत्र के गोठड़ा गांव में सीमेंट कंपनी के सामने लगातार 24 वे दिन भी धरना जारी रहा। कंपनी की हठधर्मिता के कारण से रविवार को पांच किसानों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। किसानों ने मुकेश खैरवा, राजवीर उपसरपंच, जावेद खान गोठड़ा, राजाराम खटकड़, कुंभाराम यादव, राजेश खेदड़ को माला पहनाकर कर्मिक अनशन पर बैठाया। सभी किसानों ने कंपनी प्रशासन, नवलगढ़ प्रशासन और नवलगढ़ विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके विरोध दर्ज कराया। कंपनी के साथ हुई वार्ता के विफलता से तंग आकर के किसानों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। किसानों ने कहा कंपनी प्रशासन अगर किसानों की मांग नही मानेगी तो किसान आमरण अनशन भी करने को तैयार है।
इस मौके पर भाजपा नेता राजेश कटेवा ने कहा कि सीमेंट कंपनी किसानों की मांग को स्वीकार कर ले वरना नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त किसानों को जागृत करके एक विशाल सभा का आयोजन करेंगे। नवलगढ़ की तानाशाही सरकार से किसान और बेरोजगार युवा परेशान हो चुके हैं। पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया ने बताया कि कंपनी प्रशासन को किसानों के साथ में बैठकर वार्तालाप करनी चाहिए। नवलगढ़ विधायक के दवाब में सीमेंट कंपनी काम कर रही है। किसानों को उचित मुआवजा और स्थानीय युवाओं को रोजगार जब तक नहीं दिया जाता है तब लड़ाई जारी रहेगी । आज धरने पर गोविंद दीक्षित, प्रशांत शर्मा, बीरबल धतरवाल, नरोतम कटेवा, संजू नागोरा, विकास मीणा, गगन शेखावत, मनोज सैनी, संतोष कंवर, मूलचंद यादव, हरिराम ओला, हरलाल महन, सतीश योगी, गोकुल शेखावत, संदीप योगी, दलीप कुमार, बाबूलाल यादव, नरेंद्र कुमार, राधेश्याम यादव, महेश यादव, रामावतार फौजी, रामदेव सिंह,राजकुमार खैरवा, हेमाराम खेदड़, मौजूद रहे।