Dark Mode
ग्राम पंचायत ने एलडीसी, मेटों एवं प्रदर्शनकारियों के विरुद कराई एफआईआर

ग्राम पंचायत ने एलडीसी, मेटों एवं प्रदर्शनकारियों के विरुद कराई एफआईआर

झालावाड़. कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत सुनेल का तबादला गुरुवार को विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत ओड़िया खेड़ी में कर दिया गया था. उसी दौरान ग्राम पंचायत सुनेल द्वारा भी रिलीव करने का आदेश जारी कर दिया गया. इसके बाद कनिष्ठ सहायक मनमोहन राठौर की दादागिरी देखने को मिली की वे इस मलाई दार स्थान को मोह नही छोड़ना चाहते हैं. इसलिए प्रीप्लान के तहत अपना ट्रांसफर रुकवाने के लिए पंचायत समिति प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के विरुद्ध दबाव की राजनीति का खेल खेलकर मनरेगा नियमों के विरुध्द मेटों जरिए दर्जनों मनरेगा मजदूरों को बहलाफुसलाकर एमएमएस से उपस्थिति दर्ज करने के बाद ग्राम पंचायत लाकर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारें बाजी कराई गई. कहां कि मनमोहन को नही जाने देंगे.इसकी सुचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश मीणा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचकर मजदूरों को हटाया. कनिष्ठ सहायक मनमोहन राठौर को सभी मजदूरों के समक्ष फटकार लगाकर और कड़ी चेतावनी दी गई.
ग्राम पंचायत सुनेल ने थाने में कराया मामला दर्ज :-
गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए पंचायत कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर ग्राम पंचायत सुनेल ने भी संज्ञान लेते हुए प्रदर्शनकारियों एवं संबंधित लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है एवं पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रदर्शनकारियों से संबंधित लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक उचित कार्रवाई भी होगी।
हम आपकों बता देते हैं कि 07 जून 2022 में इनका स्थानांतरण सुनेल ग्राम पंचायत से कराने के दौरान सैकड़ों महिला मनरेगा मजदूरों ने मनमोहन राठौर एलडीसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन विकास अधिकारी को प्रस्तुत किया गया था. ज्ञापन में बताया गया था कि एलडीसी के द्वारा महिला मजदूरों से अपशब्दों का प्रयोग करता है एवं मनरेगा योजना में एलडीसी के द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जाता है। एलडीसी मनमोहन राठौड़ साइट पर शराब के नशे में आता है इसकी वजह से महिलाओं से कई बार दुर्व्यवहार भी करता है.इन शिकायत के चलते हुए विकास अधिकारी संजय प्रतिहार द्वारा तुरंत प्रभाव से ग्राम पंचायत सुनेल से हटाकर ग्राम पंचायत ओसाव तबादला कर दिया था . इस तबादले से बौखलाकर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए इन्ही महिला मेंट के माध्यम से एक दर्जन मनरेगा मजदूरों से धरना प्रदर्शन कराया था. इस हरकत पर नाराज होकर एसडीएम संतोष मीणा ने जमकर फटकार लगाई थी.
" शुक्रवार को ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर मनरेगा मजदूरों ने जो प्रदर्शन किया है उसकी जानकारी हमारे पास सूत्रों के अनुसार आई थी उसका वीडियो एवं फोटो के आधार पर नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी एवं इस मामले को लेकर एफआईआरबी दर्ज करवाई जाएगी"
सीमा कुमारी जयपुरी
सरपंच ग्राम पंचायत सुनेल
" सुनेल ग्राम पंचायत में शुक्रवार को एलडीसी मनमोहन राठौड़ के ट्रांसफर को लेकर मनरेगा मजदूरों ने एवं कुछ मेटो ने रोड जाम और धरना प्रदर्शन किया है जिसकी सूचना हमें प्राप्त हुई थी उसको लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ सुनेल थाने में एफ आई आर दर्ज करा दी गई है ऐसे कोई भी मनरेगा मजदूर एवं मेड ऐसे प्रदर्शन एवं रोड जाम नहीं कर सकते हैं यह लोग मनरेगा के कार्यस्थल से कार्य टाइम पर प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे थे जिसको लेकर भी उचित कार्रवाई की जा रही है।"

सुरेश कुमार जैन
ग्राम विकास अधिकारी
ग्राम पंचायत सुनेल

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!