Dark Mode
बाणियावास में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामविकास रात्रि चौपाल आयोजित

बाणियावास में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामविकास रात्रि चौपाल आयोजित

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुनी जनसमस्याएं

जयपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बाणियावास में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत रात्रि चौपाल में किसानों और युवाओं से संवाद किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्राम रथ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कुमावत ने कहा कि यह चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव, हर ढाणी तक विकास की किरण पहुंचे। पशुपालन, गोपालन और डेयरी क्षेत्र हमारे ग्रामीण जीवन की रीढ़ हैं। इन्हें मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है, ताकि हमारे किसान और पशुपालक आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होने लोगों से आग्रह किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लें और अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से कहा कि आपकी समस्याएं हमारी प्राथमिकता हैं, और उनका समाधान करना हमारा कर्तव्य है। आपके सहयोग और विश्वास से ही हम राजस्थान को और अधिक समृद्ध और विकसित बना सकते हैं। इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधिगण सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!