पीपाड़ शहर बड़ा रामद्वारा मे भव्य चातुर्मास रविवार से शुरू होगा
- भव्य चातुर्मास को लेकर सभी तैयारियां पूरी भक्तों मे उत्साह
पीपाड़ शहर। शहर के प्राचीन बड़ा रामद्वारा तम्बोलिया बेरा हनुमान गोशाला के पास मे कल रविवार से भव्य चातुर्मास युवा संत दुर्लभ राम महाराज (दीपाराम) के सानिध्य में शुरू होगा वही चातुर्मास को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करली गई है तथा शहर में रामद्वारा से जुड़े भक्तों मे विशेष उत्साह भी नजर आ रहा है।मिली जानकारी अनुसार चातुर्मास दोरान प्रतिदिन कथा दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी साथही युवा संत के सानिध्य में ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को मनाया जाएगा जबकि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी 16 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा इसके अलावा संत श्री का जन्मोत्सव 3 सितम्बर को रामद्वारा मे सेकड़ो भक्तों की उपस्थिति में मनाया जाएगा।उधर चातुर्मास समिति द्वारा शहर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से चातुर्मास कथा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील भी की गई है।