हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकली भव्य ध्वज यात्रा
सूरतगढ़ . हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बुधवार को गणेश मंदिर धाम ढाब से हनुमान खेजड़ी प्रबंध समिति द्वारा खेजड़ी धाम तक निकाली गई ध्वज यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिसमें महिला पुरुष बच्चे भव्य शोभायात्रा में चल रहे थे। छोटे-छोटे बच्चों ने अलग-अलग वेशभूषा पहनकर ढोल नगाड़ों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में हिस्सा लिया। भव्य यात्रा के आगे ध्वज लिए डीजे, ढोल नगाड़ों, झांकी, हनुमान भजनों के साथ यह भव्य ध्वज यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई हनुमान खेजड़ी मंदिर धाम पर पहुंची। जहां पर ध्वज की पूजा अर्चना कर मंदिर पर हनुमान ध्वज स्थापित किया गया।सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। हनुमान खेजड़ी प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र राठी, ध्वज यात्रा प्रभारी योगेश स्वामी, सुनील छाबड़ा, धनराज स्वामी, किशन लाल स्वामी, डॉ जितेंद्र सिंह राठौड़, विनोद सारस्वत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।