अंग्रेजी माध्यम विद्यालय किंडर -नेक्स्ट का हुआ भव्य उदघाटन
शिक्षा आज के समय की महत्ती आवश्यकता : सुकन मुनि
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत में उच्च स्तरीय नवीन अंग्रेजी माध्यम विद्यालय किंडर -नेक्स्ट का भव्य उदघाटन गुरुदेव सुकन मुनि और तपस्वी अमृत मुनि, युवा प्रणेता महेश मुनि बालयोगी अखिलेश मुनि के पावन सानिध्य में हुआ। महाराज सा को विद्यालय के कक्षा कक्ष में लगे आधुनिक स्मार्ट बोर्ड की जानकारी प्रदान की व डिजिटल शिक्षा के महत्व को समझाया । महाराज ने अपने आशीर्वचनों से सभी को लाभान्वित करते हुए शिक्षा की तरफ बढ़ रहे लोटस पब्लिक स्कूल के कदम को सराहा और प्रोत्साहन देते हुए कहा कि शिक्षा आज के समय की महत्ती आवश्यकता है जिससे समाज और देश का विकास होता है। इस अवसर पर स्कूल के संचालक मंडल अध्यक्ष मोहनलाल टांक (एम.एल.टी), विकास टाक, शशांक टाक, जुगलकिशोर निकुम, गौतम कोरिमूथा, ललित पगारिया, राजेश कोरिमूथा, हेमंत सिंघवी, विनोद लोढा, जनकवि कैलाशदान चारण अब्दुल गनी ताजक पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी फौजी अशोक सेन, दिनेश सोलंकी, वर्गीस थामस, मोहम्मद सलीम, महेश सोनी, सुरेश ओझा हीरालाल आर्य यातायात सलाहकार सेसाराम माली, प्रेमचंद माली, इत्यादि अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।