RECKON इंटीरियर शो-रूम का हुआ भव्य उद्घाटन
जयपुर। मानसरोवर स्थित आरएचबी न्यू आतिश मार्केट में RECKON – द कम्प्लीट इंटीरियर सॉल्यूशन के नए शो-रूम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य तथा आर्किटेक्ट एवं IIID जयपुर चैप्टर के चेयरमैन क्षितिज मनु के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, बिल्डर और उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शो-रूम में आधुनिक इंटीरियर डिजाइन से जुड़े प्रीमियम उत्पादों और सॉल्यूशंस की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है, जहां घर और कार्यालय के लिए संपूर्ण इंटीरियर समाधान एक ही स्थान पर मिलेंगे। यहां Fenesta के विंडो और डोर सिस्टम भी प्रदर्शित किए गए हैं। अतिथियों ने शो-रूम की आधुनिक डिजाइन अवधारणा और उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में RECKON टीम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।