केरियाजी महादेव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
सोजत। नगर के स्वामी विवेकानंद मार्ग स्थित केरियाजी की बगेची में केरियाजी महादेव मंदिर में स्व गीता देवी कांतिलाल व्यास परिवार द्वारा तीन दिवसीय जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा समारोह के तहत सवेरे 8.00 बजें नीलकंठ महादेव मंदिर गोरपुरा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण किए मंगलगीत गाते हुए तथा पुरुष परम्परागत ब्राह्मण वेशभूषा में चल रहे थे कलश यात्रा गोरपुरा,स्वामी विवेकानंद मार्ग मुख्य बाजार होते हुए राजपोल गेट के बाहर स्थित हनुमान मंदिर से होते हुए केरियाजी की बगेची में पहुंची । शोभायात्रा रथ में यजमान धर्मेंद्र मंजू व्यास एव शोभायात्रा में पीएन व्यास हितेंद्र व्यास, सुरेश ओझा, चंद्रशेखर व्यास धीरेन्द्र व्यास,रतन लाल जोशी,पं संजय शर्मा,चेतन व्यास, जगदीश चन्द्र, लक्षित व्यास मोंटू गोपाल सिंह, प्रफुल्ल ओझा, मनीष व्यास,सौरभ ओझा, उमेंश,सौरभ शर्मा, हरगोविंद अवस्थी,ओम प्रकाश दवे, सुरेन्द्र व्यास,जवरी लाल बौराणा, मितेश व्यास ,अभय व्यास,अजय जोशी, दीक्षांत व्यास,भव्य, उज्ज्वला जोशी, दमयंती, कुसुम, सिद्दी,वंदना,नीलु,विनीता,कोमल, मोनू,मंजू व्यास,रीता व्यास, दीपिका श्रीमाली,सीमा व्यास,आरती,मंगला त्रिवेदी,,भारती ओझा,खुशबू, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।