महात्मा ज्योतिबा फूले जयन्ती पर माली समाज की भव्य शोभायात्रा सम्पन्न
मदनगंज किशनगढ। फूलमालियान शिक्षण संस्थान किशनगढ के तत्वावधान मे सकल माली समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले जयन्ती पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा कोर कमेटी के अध्यक्ष जस्साराम साँखला और श्री फूलमालियान शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयराम मालाकार ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती पर किशनगढ विधानसभा क्षेत्र के रलावता, सुरसुरा, नलू, बादरसीदरी, अराई, आकोडिया, बोराडा, सिलोरा, उदयपुर कला, तिलोनिया, मालियो की बाडी के अतिरिक्त रूपनगर, भदूण, काठोदा, सराणा, करकेडी सहित अन्य स्थानो के माली समाज के लोगो ने महात्मा फूले को याद किया। शोभायात्रा के संयोजक सीताराम मालाकार व उपाध्यक्ष रमेश ढलवाल, कानाराम चौहान, अजय गढवाल, विष्णु भाटी ने बताया कि माली समाज किशनगढ के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का आरम्भ अजमेर रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से अजमेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, विधायक सुरेश टाक, विधानसभा के प्रत्याशी विकास चौधरी , शोभायात्रा कोर कमेटी अध्यक्ष जस्साराम साँखला, सन्स्था अध्यक्ष जयराम मालाकार, शोभायात्रा संयोजक बिरदीचन्द मालाकार ने झण्डी दिखाकर किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुराना बस स्टैंड टांक पेट्रोल पंप मुख्य चौराहा पुरानी मिल चौराहा सुमेर सिटी सेंटर रविंद्र रंगमंच शिवाजी नगर माली मोहल्ला दरगड धर्मशाला, रिद्धि सिद्धि, अन्तर्मना सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, बिहारी पोल, से होकर नयाशहर स्थित छोटी हाथीखान पहुंची जहाँ माली समाज किशनगढ़ सिटी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से स्वागत किया गया। इसके पश्चात आयोजित ज्योतिबा फूले जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर माली समाज के राजकीय कर्मचारियों व अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में फूलमालियान शिक्षण संस्थान किशनगढ़ द्वारा प्रकाशित स्मारिका सुप्रयास-3 का विमोचन किया गया। मीडिया प्रभारी संदीप सैनी ने बताया की इस अवसर पर कोर कमेटी अध्यक्ष जस्साराम साखला, उपाध्यक्ष व पार्षद भैरूंलाल मालाकार, संयोजक बिरदीचन्द मालाकार, सहसंयोजक व पूर्व पार्षद सीताराम मालाकार, पार्षद प्रतिनिधि मनोज मालाकार, नंदलाल सैनी, डॉ संतोष सैनी, महिला अध्यक्ष डॉ प्रतिमा सैनी, मूलचंद गढवाल, बंशी मालाकार, विश्राम उबाणा, उपाध्यक्ष रमेश ढलवाल, रमेश भाटी, कानाराम चौहान, विष्णु भाटी, पूरण मल सिगोदिया, सचिव राकेश गहलोत, कोषाध्यक्ष रमेश मालाकार, सहसचिव रोहित सैनी, राजेश टाक, डीजेद्र सैनी, ललित मालाकार, नेमीचन्द ढलवाल, ताराप्रकाश मालाकार, हेमराज मालाकार, भंवरलाल मालाकार सहित अनेक समाज बंधु मौजूद थे।