हरसाना में आईएएस लघिमा तिवाड़ी का किया भव्य स्वागत
लक्ष्मणगढ़। यूपीएससी परिणामों में देशभर में 19वीं रैक व प्रदेश में पहले रैक हासिल करने वाली आईएएस लघिमा तिवाड़ी का गुरुवार को लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत हरसाना गांव में लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
घनश्याम तिवाड़ी, नवीन शर्मा हरसाना ने बताया कि हरसाना गांव में पहुचने आईएएस लघिमा तिवाड़ी के स्वागत में हरसाना गांव सहित आसपास के गांवो के लोगों ने पलख पाखडे बिछा दिये। लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा व माल्यापर्ण कर हरसाना निवासी आईएएस तिवाड़ी का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता विजय समर्थ लाल मीना, भाजपा नेता प्रदीप जैन मौजपुर, सरपंच प्रभुदयाल मीना, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा हरसाना, कांग्रेस नेता व ब्लॉक महामंत्री लालमोहम्मद हरसाना, घनश्याम तिवाड़ी, चंद्रकांत शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मुकेश पटेल, उपप्रधान योगेश पटेल, किसान मोर्चा महामंत्री राहुल पटेल के द्वारा आईएएस लघिमा तिवाड़ी व उनके पिता सतीश तिवाड़ी का माल्यार्पण और साफा बंधन कर स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ो की तादाद में हरसाना गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।