भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पसुन्द में भव्य स्वागत
राजसमन्द. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने प्रभु श्रीनाथ जी के मंगला दर्शन कर भाजपा कार्यकर्ता गणेश पालीवाल के पिताश्री को हार्दिक श्रदांजलि देते हुए चारभूजा दर्शन के लिए रवाना हुए । निर्मल ग्राम पंचायत पसुन्द में पूर्व उप्रधान सुरेश जोशी व युवा सरपंच अयन जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सी. पी जोशी का भव्य स्वागत किया । सरपंच जोशी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सी. पी जोशी का प्रथम बार पसुन्द पंचायत पधारने पर कार्यकर्ताओं में काफी हर्षोल्लास है । इसी के चलते समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर व उपरना ओढ़ाकर भव्य स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की । साथ ही पूर्व उप्रधान सुरेश जोशी ने हनुमान जी की गदा भेंट करते हुए प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में सम्पूर्ण राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की । साथ ही कार्यकर्ताओं ने पूर्व सिंचाई मंत्री व कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ व राजसमन्द जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहट का उपरना ओढाकर स्वागत किया । इस दौरान समस्त ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।