दादा- प्रत्याशी पोता पीएम मोदी से मिले एक साथ
बीकानेर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां एक ओर रविवार को खाजूवाला में वसुंधरा राजे की सभा हुई है। वहीं कल सोमवार को बीकानेर में पीएम मोदी रोड शो करने वाले है। यहीं नहीं 22 नवम्बर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नोखा में रोड शो है।
इसको लेकर शनिवार को नागौर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए पूर्व सिंचाई मंत्री व बीकानेर के कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी के साथ उनके पोते व श्रीकोलायत विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अंशुमान सिंह वहां पहुंचे। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। मोदी ने न केवल भाटी से हाथ मिलाया, बल्कि उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ राजनीति पर चर्चा की। वहीं अंशुमान सिंह को पीएम मोदी ने आशीर्वाद दिया। बता दें कि नागौर में पीएम मोदी से मिलने वालों की लम्बी कतार थी।