Dark Mode
महापुरूष समाज के लिए प्रेरणास्‍त्रोत: देवनानी

महापुरूष समाज के लिए प्रेरणास्‍त्रोत: देवनानी

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा द्वारा प्रकाशित इस वर्ष के कैलेण्‍डर में विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर नवाचार किये गये है। इस वर्ष के कैलेण्‍डर में प्रदेश के वीर वीरांगनाओं और महापुरूषों के चित्रों को समाहित किया गया है। विधानसभा द्वारा प्रकाशित कैलेण्‍डर को नया स्‍वरूप दिया गया है।

विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी ने बताया कि कैलेण्‍डर में वीर - वीरांगनाओं और महापुरूषों के चित्रों को समाहित करने से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। उन्‍होंने बताया कि इस वर्ष के कैलेण्‍डर में भारत माता, सम्राट पृथ्‍वीराज चौहान, रानी लक्ष्‍मी बाई, महाराणा प्रताप, स्‍वामी विवेकानन्‍द, गुरूदेव रबीन्‍द्र नाथ टैगोर और डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर के चित्रों को समाहित किया गया है। विधानसभा द्वारा टेबिल और वॉल कैलेण्‍डर का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकाशन किया गया है।

देवनानी ने बताया कि राजस्‍थान देश का गौरव बने, यही हमारा ध्‍येय है। इस ध्‍येय की पूर्ति के लिए प्रदेश में अनवरत प्रयत्‍न जारी है और यह निरन्‍तर जारी रहेंगे। राजस्‍थान के भविष्‍य को उज्‍ज्‍वल बनाने के लिए नवाचार किये गये है। समाज के प्रेरणास्‍त्रोत प्रदेश के वीरों - वीरांगनाओं, स्‍वतंत्रता सैनानियों और महापुरूषों के आदर्शों को जीवन में आत्‍मसात कराने के लिए वातावरण तैयार किया जाना आवश्‍यक है। ऐसे प्रकाशन छोटे प्रयास है, लेकिन महत्‍वपूर्ण होते है। यह प्रयास चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए युवा पीढी में नई ऊर्जा का संचार करते है।

विधानसभा अध्‍यक्ष की महाशिवरात्रि पर्व पर शुभकामनाएं -
राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व पूरे भारत में मनाये जाने वाला प्रमुख त्‍यौहार है। इस पर्व को उल्‍लास, उत्‍साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायें। इस पर्व पर जीवन में धैर्य के साथ कर्त्तव्‍यों के निर्वहन और समाज व राष्‍ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्‍प ले। विधानसभा शिव मंदिर में विशेष पूजा - विधानसभा स्थित राजराजेश्‍वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर अष्‍टप्रहर की विशेष पूजा अर्चना होगी।

महिला दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की शुभकामनाएं -
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। देवनानी ने कहा है कि '' महिलाओं की तरक्‍की में प्रदेश सहभा‍गी बन रहा है। महिलाओं के लिए आवश्‍यक संसाधनों में निवेश करके महिलाओं की उन्‍नति के नये मार्ग प्रशस्‍त किये जा सकते है। महिलाओं की उन्‍नति पर राष्‍ट्र की उन्‍नति निर्भर करती है। महिलाओं की क्षमताओं को समझकर और उन्‍हें आगे रखकर हम खुशहाल भविष्‍य का निर्माण कर सकते है। मानसिकता में बदलाव के साथ महिलाओं का पारिवारिक, सामाजिक और वित्‍तीय सशक्तिकरण करके विकास को नई गति प्रदान की जा सकती है। इससे समाज और राष्‍ट्र की भी प्रगति होगी। ''

पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष स्‍व. महारावल लक्ष्‍मण सिंह को विधानसभा में पुष्‍पांजलि -
राजस्‍थान विधानसभा में पूर्व अध्‍यक्ष स्‍व. महारावल लक्ष्‍मण सिंह को उनकी जयन्‍ती पर पुष्‍पाजंलि अर्पित की। विधानसभा में विधायक रविन्‍द्र सिंह भाटी, पूर्व विधायक नवरंग सिंह और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्‍व. महारावल लक्ष्‍मण सिंह को पुष्‍पांजलि अर्पित की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!