Dark Mode
बसंत पंचमी पर होगा सर्व समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन

बसंत पंचमी पर होगा सर्व समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन

 
 
शाहपुरा . नगर पालिका पावटा प्रागपुरा के श्रीराम मैरिज गार्डन में महात्मा फुले ब्रिगेड एवं ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रामसिंह सैनी ने कहा की 12 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। समिति सचिव रामनिवास सैनी ने बताया कि सम्मेलन के लिए जोड़ों का पंजीयन प्रारम्भ कर दिया गया है। वहीं सामूहिक विवाह सम्मेलन बाबत समस्त जिम्मेदारी समिति अध्यक्ष रामसिंह सैनी को दि गई है। इस दौरान रामसिंह पाथरान, पूर्व एसएचओं रामजीलाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, सज्जन कुमार, बाबूलाल सैनी, कैलाश चंद, राजेन्द्र सैनी, मुकेश कुमार, सरदार मल, बलराम सैनी आदि मौजुद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!