भय मुक्त स्वतंत्र मतदान करवाने हेतु दिए दिशा-निर्देश
मसूदा निर्वाचन क्षेत्र (104) के रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) भरत राज गुर्जर की उपस्थिति में पंचायत समिति सभागार में हुआ ऑब्जर्वर्स मीटिंग का आयोजन
मसूदा. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक (सामान्य, व्यय एवं पुलिस तीनों ने प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं को आदर्श आचार संहिता की पालना से कराया अवगत
मसूदा निर्वाचन क्षेत्र (104) के रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) भरत राज गुर्जर की उपस्थिति में पंचायत समिति सभागार में आज शुक्रवार को आयोजित ऑब्जर्वर्स मीटिंग में मसूदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक (सामान्य, व्यय एवं पुलिस तीनों ने प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं को आदर्शआचार संहिता की पालना से अवगत कराया। पर्यवेक्षक द्वारा सभी प्रत्याशियों / अभिकर्ताओं को आदर्श आचार संहिता की पालना के सन्दर्भ में स्वीकृतियां वाहनों का उपयोग सभा की अनुमति लेने व चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना हेतु अवगत कराया। साथ ही भय मुक्त स्वतंत्र मतदान करवाने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मसूदा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मसूदा रिटर्निंग अधिकारी (एसड़ीएम) भरत राज गुर्जर,सहायक रिटर्निंग अधिकारी मसूदा / बिजनगर/ भिनाय पुलिस उप अधीक्षक वृत्त मसूदा राजेश कसाना थानाधि-
-कारी पुलिस थाना मसूदा, विकास अधिकारी पंचायत समिति मसूदा भिनाय, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बिजय- -नगर उपस्थित रहे।