Dark Mode
गुर्जर गौड़ समाज ने सर्व सहमति से राणेजा को अध्यक्ष बनाया

गुर्जर गौड़ समाज ने सर्व सहमति से राणेजा को अध्यक्ष बनाया

 
फलोदी .  गुर्जरगौड़ गौतम समिति फलोदी परिक्षेत्र की आम सभा की बैठक सभापति पुखराज पंचारिया लोहावट की अध्यक्षता में हुई, जिसमे सर्व सहमति से कन्हैयालाल रानेजा जोशी को अध्यक्ष बनाया गया।  सभापति  पुखराज पंचारिया ने बताया कि फलोदी तहसील के सभी गांवों के सेकड़ो समाज बंधु गोतमाश्रम फलोदी में आमसभा के रूप में एकत्रित हुए ,जिसमे सभी की उपस्थिति में सर्व सहमति से निर्णय लेते हुए कन्हैयालाल राणेजा जोशी को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया।  जिस पर सभी समाज बंधुओं अपनी आम सहमति देते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष जोशी को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि समाज हित मे सभी को साथ लेकर कार्य करूंगा और समाज के विकास के लिए अग्रणी पंक्ति में रहकर बुजुर्गों के आशीर्वाद से व युवाओं के जोश से समाज हित मे कार्य करूंगा। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!