Dark Mode
गुरमीत कौर को मिला 9 योजनाओं का लाभ

गुरमीत कौर को मिला 9 योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर । राज्य सरकार द्वारा आमजन को राहत देने के उद्देश्य से प्रारम्भ किये गये राहत शिविरों की श्रृंखला में अनूपगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के गांव 18 पी में राहत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचकर अपना पंजीयन करवाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
इसी क्रम में 18 पी में आयोजित महंगाई राहत कैंप में गुरमीत कौर ने अपना पंजीयन करवाया। पंजीयन के पश्चात उन्हें ग्रामीण मनरेगा, कामधेनु पशुबीमा योजना, घरेलू बिजली योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा अन्नपूर्णा फूड पैकेट सहित 9 योजनाओं का लाभ लिया। इसके पश्चात उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!