Dark Mode
गुरू पूर्णिमा का पर्व भक्ति व आस्था के साथ मनाया

गुरू पूर्णिमा का पर्व भक्ति व आस्था के साथ मनाया

 
 
बीदासर। सोमवार की देर शाम गुरू पूर्णिमा का पर्व भक्ति व आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में अनेक जगह कार्यक्रम हुये। कस्बे के दादू दयाल संत आश्रम तपो धाम में भी गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शिष्यों द्वारा आश्रम के संत महामंण्डलेश्वर मेलादास तपस्वी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। पूजन कार्यक्रम विद्धवान पंडितों ने विधि-विधान से पूजन करवाया। इस अवसर पर सैकड़ो शिष्यों ने संत मेलादास तपस्वी को गुरू दक्षिणा देकर तथा फुलो की माला व पुष्प वर्षा कर गुरू पूर्णिमा पर्व मनाकर आर्शिवाद लिया। आश्रम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया तथा रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमे सैकड़ों की संख्या श्रृद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। संत मेलादास ने गुरू पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। गुरू पूर्णिमा की रात्रि में आश्रम मे जागरण का आयोजन किया गया। जिसमे श्रृद्धालुओ ने बढ-चढ कर भाग लिया। कार्यक्रम मे संत तपस्वीदास, पार्षद बेगराज नाई, विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, शिवरतन दर्जी, विजय सिंह राजपुरोहित, शांतिलाल नाई, नोरतन सिंह, मोहनलाल जाखड़ सहित अनेक श्रृद्धालु उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!