पोटला स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित
गंगापुर. भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल पोटला में आयोजित किया गया l मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गान के साथ प्रोग्राम शुरू किया गया l
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष चैनसुख जीनगर ने विद्यार्थियों को एक आदर्श विद्यार्थी बने रहने एवं राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया l
परिषद सदस्य अरविंद चौधरी ने परिषद के सेवा संस्कार के पांचों प्रकल्प की जानकारी दी एवं गुरु एवं शिष्य के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया l
विद्यार्थियों को अच्छी पढ़ाई करके अच्छे अंक हासिल कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया l
सचिव अखिलेश अग्रवाल द्वारा प्रधानाचार्य एवं समस्त गुरुजनों का तिलक लगाकर एवं उपरना ओढाकर सम्मान एवं वंदन किया गया l
प्रत्येक कक्षा मे सर्वोच्च स्थान आने वाले 21 विद्यार्थियों को परिषद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया ।
रिद्धि सेन पुत्री पहलाद सेन मोनालिसा मूंदड़ा पुत्री प्रवीण मूंदड़ा के नीट में सलेक्शन होने पर एवं हर्षवर्धन बेरवा पुत्र नवरत्न बेरवा एवं तनिष्क वैष्णव पुत्र विनोद वैष्णव के मैथ्स ओलंपियाड विजेता रहने पर परिषद सदस्य द्वारा बधाई दी गई l
साक्षी शर्मा पुत्र गोवर्धन शर्मा को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी से सम्मानित किया गया ।
विद्यालय प्रांगण में कुल 550 विद्यार्थियों की उपस्थित रही l
कार्यक्रम में मंच संचालन विकास खटीक द्वारा किया गया l
प्रधानाचार्य डॉ नवरत्न बेरवा ने विद्यालय के बारे में जानकारी दी एवं परिषद परिवार का धन्यवाद अर्पित किया l
गुरु वंदन के इस प्रोग्राम में परिषद परिवार के अध्यक्ष चैनसुख जिनगर सचिव अखिलेश अग्रवाल वित्त सचिव राजेश समदानी अरविंद चौधरी महिला प्रमुख दीपिका सोनी प्रकल्प प्रभारी ममता जिनगर सह प्रमुख विजय श्री दाधीच आदि की उपस्थिति रही।