Dark Mode
हाजियों को जयपुर से ही मिलेगी मक्का मदीना के लिए सीधी उड़ान जल्द होगी,

हाजियों को जयपुर से ही मिलेगी मक्का मदीना के लिए सीधी उड़ान जल्द होगी,


बीकानेर । जिला हज कमेटी प्रवक्ता एन डी कादरी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अमीन  कागजी से प्राप्त हज 2023 की गाइड लाइन अनुसार प्रदेश हज सदस्य जावेद पडिहार,अनवर अजमेरी के अनुसार मुकद्दस हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों का इंतजार समाप्त हुआ प्रदेश हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, कि जयपुर को फिर एम्बोकेशन पोइंट बना दिया गया है जयपुर से सीधे ही मक्का मदीना के लिए उड़ान हों सकेंगी ।
अगले सप्ताह से ऑन लाईन फार्म भरें जायेगे
प्रदेश हज कमेटी के अनुसार हज यात्रा के लिए दिसंबर जनवरी में आवेदन प्रक्रिया शुरू होती थी । इस बार हज प्रक्रिया ही देरी से जारी हुईं है, इस कारण अगले सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाने की पुरी संभावना है। प्रदेश से हर साल लगभग पंद्रह हजार फार्म भरे जाते हैं जिसमें से छः - सात हजार को ही हज यात्रा पर जाने का मौका मिलता है। आवेदन की प्रक्रिया के बाद कुर्रे (लोटरी) के जरीय हज यात्रियों के नाम तय होंगे । इस बार करीब पचास हजार रुपए यात्रा सस्ती होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस मामले में अंतिम फैसला नेशनल हज कमेटी का निर्णय ही मान्य होगा।
इस संबंध में जल्द ही प्रदेश हज कमेटी की मीटिंग आयोजित होगी । इस मीटिंग में लिए गए निर्णयों के आधार पर ही जिला संयोजक अकबर अली खादी द्वारा जिला हज कमेटी सदस्यों को फार्म भरवाने, हज ट्रेनिंग शिविर, टिकाकरण शिविर आदि के लिए बीकानेर जिले के सभी हज कमेटी सदस्य पुरी टीम वर्क के साथ हज यात्रियों कि खिदमत करने में जुट जायेंगे ।
    

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!