Dark Mode
HAL Helicopter: एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री बनकर तैयार, पीएम मोदी सोमवार को करेंगे देश को समर्पित

HAL Helicopter: एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री बनकर तैयार, पीएम मोदी सोमवार को करेंगे देश को समर्पित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक की अपनी यात्रा के दौरान सोमवार को तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के हेलीकॉप्टर कारखाने को देश को समर्पित करेंगे। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कारखाना देश के सभी हेलीकॉप्टर आवश्यकताओं को पूरा करेगा। 615 एकड़ में फैली ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री भारत की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि साल 2016 में पीएम मोदी ने इस कारखाने का शिलान्यास किया था।
चरणबद्ध तरीक से होगा इसके उत्पादन में वृद्धि
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुरू में यह कारखाना प्रति वर्ष करीब 30 हेलीकॉप्टरों का उत्पादन करेगा। हालांकि बाद चरणबद्ध तरीके से इसके उत्पादन को 60 और फिर 90 प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है, जो शुरुआती दिनों में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH) का उत्पादन करेगी। 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!