Dark Mode
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का खारा गावँ में हुआ कार्यक्रम

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का खारा गावँ में हुआ कार्यक्रम

 
फलोदी .  भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगो तक पहुचाने के लिए घर-घर अभियान चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत आज विधानसभा क्षेत्र फलोदी के ग्राम पंचायत मुख्यालय खारा,दयासागर,उदाणियों की ढाणी,ढढू तथा सांवरीज पर कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य महेश व्यास के नेतृत्व में आयोजित हुवे। 
      मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से चल रही यात्रा में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता लगातार हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहें हैं। शुक्रवार को  ग्राम पंचायत खारा में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में खारा सरपंच काना राम विश्नोई ने जननायक सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में  ब्लॉक अध्यक्ष फलोदी इल्लमदिन ,जय किशन सुथार,शिशपाल विश्नोई,करणा राम, युवा नेता भोमराज गुचिया,प्रदीप गुचिया,मुकेश माली, रेखा - सूर्यप्रकाश थानवी,किशन राव लूणा आदि शामिल रहे। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!