Dark Mode
मरू क्षेत्र का हस्तशिल्प समृद्ध- एस.एस पंवार

मरू क्षेत्र का हस्तशिल्प समृद्ध- एस.एस पंवार

 
जैसलमेर। बी.एस.एफ के तोप खाना के रेजिमेंट कमांडर एस. एस पंवार ने डेजर्ट हैंडीक्राफ्ट्स एंपोरियम का रमेश टॉकीज़ के पास नए भवन का उद्घाटन किया। 
 
इस अवसर पर पंवार ने कहा कि मरू क्षेत्र जैसलमेर की हस्तशिल्प कला समृद्ध है तथा हस्तशिल्प में यहां के मानव की कौशलता झलकती है। पंवार ने कहा कि नई पीढ़ी को हस्तशिल्प व्यापार में अपना कैरियर बनाना चाहिए इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसर उपलब्ध है।
 
इस अवसर पर डेजर्ट हैंडीक्राफ्ट्स एंपोरियम के संस्थापक लक्ष्मीनारायण खत्री ने कहा कि जैसलमेर की हस्तशिल्प परंपरा बेजोड़ है तथा यहां के कई घरों में हस्तशिल्प बनता आया है।
 
समाज सेविका उषा खत्री ने कहा कि जैसलमेर की महिलाओं को कसीदाकारी का अच्छा अनुभव है सरकार इस क्षेत्र में सहयोग करें तो बहुत लोगों को रोजगार मिल सकता है। आर्ट गैलरी के प्रबंधक चयन खत्री एवं जीवन खत्री तथा रतन भार्गव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
 
इस अवसर पर थार हेरिटेज म्यूजियम के ट्रस्टी जुगल किशोर भाटिया, वरिष्ठ फोटोग्राफर जयनारायण भाटिया, खत्री समाज के मंत्री अमरचंद खत्री, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के राज्य सचिव घनश्याम खत्री, जिला पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्र सिंह जाम इत्यादि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!