हनुमान जन्मोत्सव मनाया रामचरितमानस पाठ के साथ
बयाना। कस्बे के कचहरी परिसर में स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
जानकारी के अनुसार भक्तगणों द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया गया साथ ही फूलबंगला झांकी सजाई गई। तथा संगीत के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन देवकीनंदन व्यास रुदावल एंड पार्टी द्वारा किया गया।अंत में भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष मनोज कुम्भज,भारत भूषण बंसल एडवोकेट,गयालाल एडवोकेट,सुखदेव एडवोकेट,मनोज पटेल एडवोकेट,हंसराम गुर्जर एडवोकेट,भूदेव पाराशर एडवोकेट,हेमंत एडवोकेट,नरेश गौड़ एडवोकेट,यज्ञ प्रिय एडवोकेट,शशिकांत,मुकेश,यादराम मुंशी,अमित जैमन,किशनचंद गुप्ता,राजवती,गौरी,धूर्वांश, मदन मोहन गुप्ता,विपिन दिवाकर ,त्रिलोक शर्मा तथा मंदिर के महंत श्याम सुंदर शर्मा सहित अनेक भक्तगण मोजूद रहे।