Dark Mode
खुशियां और राहत भरा बजट

खुशियां और राहत भरा बजट

पीसीसी सदस्य, पूर्व महापौर 

                                
 बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार को बजट पेश किया गया जो अपने आप में निराला है इस बजट में किसान मजदूर युवा शिक्षा चिकित्सा यहां तक की पशुओ तक का भी ध्यान रखा गया है ।
उज्जवला योजना परिवारों को ₹500 सो रुपए में गैस सिलेंडर की घोषणा केंद्र सरकार के मुंह पर तमाचा है मुफ्त फूड किट देने की घोषणा आम आदमी के लिए 100 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा करना,किसानों को 2000 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा, कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत 30 हजार  स्कूटी देने की घोषणा, स्कूली बच्चों को 75 किलोमीटर तक यात्रा फ्री की घोषणा, छात्रों को आरटीई के तहत 9 वी से 12 वी तक फीस सरकारी खजाने से देने की घोषणा, स्कूली छात्रो को यूनिफार्म सरकारी खजाने से देने की घोषणा, व युवा वर्ग को 500 करोड युवा कल्याण कोष गठन करने की घोषणा, हर जिले में है 250 करोड़ की लागत से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोलने की घोषणा, युवाओं को भर्ती परीक्षा में फ्री फॉर्म भरने की घोषणा ,युवा उघम योजनाज शुरू करना 1 लाख किसानों को तारबंदी अनुदान की घोषणा, कर्मचारियों के पदोन्नति के  प्रावधान की घोषणा,संविदा कर्मियों को स्थाई करने की घोषणा, स्वागत योग्य है ।
 गहलोत सरकार का बजट ऐतिहासिक - भाटीी
 शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक बजट पेश किया है।शहर जिला कांग्रेस सचिव फ़िरोज भाटी ने कहा कि गहलोत का यह बजट स्वर्णमय अक्षरों से लिखा जाएगा, राजस्थान के इतिहास में प्रथम बार यह वर्ग एंव क्षेत्र का ध्यान रखते हुवे बजट पेश किया गया है, किसानों को समर्पित इस बजट में किसान वर्ग के अलावा निम्न वर्ग, युवा वर्ग एंव महिला वर्ग को विशेष तवज़्ज़ो दी गई है।
सराहनीय बजट पेश -एनडी कादरी 
राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा अपने इस कार्य काल का आखिरी बजट शुरुआत के कुछ त्रुटी के कारण हंगामा के बाद विधानसभा अध्यक्ष के माफ़ी मांगने के बाद फिर से शुरू हुआ में मुख्यमंत्री जी ने हर वर्ग को खुश करने के प्रयास किए हैं। जो सराहनीय है तथा चिरंजीवी वीमा योजना में दस लाख से बढ़ाकर पच्चीस लाख करना बिजली पच्चास यूनिट से सौ यूनिट गरीब परिवारों को गेस सिलेंडर सस्ता कर पांच सौ रुपए में दिया जाने सहित संविदा कर्मियों को भी खुश करने का प्रयास किया गया है जो चार साल से संघर्षरत थे कुल मिलाकर चुनावी बजट सराहनीय है। यह जानकारी एन डी क़ादरी राष्ट्रीय सचिव मुस्लिम महासभा द्वारा दी गई है।
गरीब युवा किसान गरीब का बजट -अजमेरी
कांग्रेस नेता अनवर अजमेरी ने बताया कि प्रदेश के बजट मे15 लाख अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को 300 रुपए प्रतिमाह तक की छूट मिलती रहेगी।
सीएम गहलोत ने कहा, बिजली कंपनियों की स्थिति मजबूत करना हमारा उद्देश्य है।
300 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली देना हमारा लक्ष्य है
महंगाई राहत पैकेज दिया जाना प्रस्तावित है। अजमेरी ने बताया कि कुल मिलाकर यह बजट गरीब, युवा एवं किसान के हित का  है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!