हरसौर मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान का हुआ आगाज
हरसौर. सोमवार को हरसौर भाजपा मंडल की ओर से "हर घर तिरंगा" अभियान में का आगाज हुआ। कार्यक्रम में कस्बे सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह गुढ़ा की अगुवाई में युवाओं ने घर-घर तिरंगा फहराया गया तथा लोगों को तिरंगे का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक हैं। हर घर तिरंगा अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी हैं। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना हैं। 15 अगस्त के दिन देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को गर्व के साथ फहराएं। इस दौरान बूथ अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत, नेमीचंद बालोटिया, जस्साराम गुर्जर, अजीत सिंह, लक्ष्मण राव, दशरथ सिंह सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।