हरीश डाबी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यभार
रायसिंहनगर. नगरपालिका के अध्यक्ष पद का कार्यभार हरीश डाबी ने ग्रहण कर लिया ,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाजपत विश्नोई ने उन्हें यह पद ग्रहण करवाया ,अध्यक्ष पद के कार्यभार ग्रहण के उपलक्ष में नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ,कार्यभार ग्रहण करते हुए हरीश डाबी ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में नगर पालिका के निलंबित अध्यक्ष मनीष मोहन कौशल द्वारा भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए गए थे, पार्षदों का अपमान किया जा रहा था, उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अब प्रत्येक वार्ड में समान रूप से बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे और किसी भी शहर वासी को नगर पालिका में अपना काम करवाने के लिए सुविधा शुल्क नहीं देना पड़ेगा, उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अगर नगर पालिका में कोई भी कर्मचारी काम करने के नाम पर किसी से भी सुविधा शुल्क की मांग करें वह तुरंत उन्हें उनके कार्यालय में आकर बताएं ,उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया ,कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान सुनीता वीरेंद्र गोदारा, करणपुर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर जगतार समरा, पीसीसी सदस्य बलदेव सिंह बराड़ , महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, पूर्व पंचायत समिति प्रधान हरजिंदर सिंह बराड़, , पार्षद अशोक गोयल, सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेता ,कार्यकर्ता व सभी यूनियनों के अध्यक्ष मौजूद रहे