गौ सेवकों का ऐसा उत्साह आज तक देखा नहीं गोचर भूमि की बढ़ाई सीमा हटाया अतिक्रमण
डीडवाना. विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी ग्राम ढिगाल के अंदर युवाओं की एक अनोखी पहल देखी गई है युवाओ के द्वारा ग्राम क्षेत्र के अंदर गोचर भूमि की सीमा कम होने के कारण युवाओं ने अपने हाथ में कमान थाम कर अवैध रूप से गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया साथ ही युवाओं के द्वारा गोचर भूमि की सीमा दायरे को बढ़ाया गया युवाओं के द्वारा ट्रैक्टरों की सहायता से गोचर भूमि का दायरा बढ़ाया गया युवाओ की यह अनूठी पहल सामने आई है जिसके तहत युवाओं ने गौ सेवा का संकल्प लेते हुए गोचर भूमि का दायरा बढ़ाया है साथ ही युवाओ के द्वारा कहा गया है कि गौ माता के लिए तन मन और धन से हम हर समय तत्पर और तैयार खड़े मिलेंगे युवाओ की इस पहल की सभी जगह सराहना की जा रही है वहीं युवाओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि गौ माता के लिए लड़ेंगे आखरी दम तक लड़ेंगे जब तक गौ माता को अपना हक नहीं मिल जाता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। वहीं युवाओं की पहल में समस्त ग्रामवासी भी अपना सहयोग कर रहे हैं बुजुर्गों के द्वारा भी गो सेवा के प्रति अपनी भूमिका निभाई जा रही है।