Dark Mode
अजमेर रेल मंडल के अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

अजमेर रेल मंडल के अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

 
 
 
अजमेर  .  रेलवे के अजमेर मंडल के सभी अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इसके अंतर्गत अजमेर के 66 पुरुष एवं महिला अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण अजमेर मंडल रेल चिकित्सालय के फिजिशियन, सर्जन एवं दंत चिकित्सक द्वारा किया गया एवं फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा जोड़ों के दर्द के आराम के लिए एक्सरसाइज आदि के बारे में परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विभिन्न रोगों जैसे उच्च रक्तचाप मधुमेह तथा उनसे होने वाली जटिलताओं के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके उपचार तथा बचाव के उपायों पर परामर्श दिया गया।
शिविर का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थिति में  किया गया।
शिविर के दौरान रक्त की विभिन्न प्रकार की जांचें की गई तथा आवश्यकतानुसार रोगों का निवारण कर परामर्श दिया गया।
उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार सभी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!