Dark Mode
 हेल्थ विभाग की टीम ने 1600 लीटर नकली मिलावटी दूध पकड़ा

 हेल्थ विभाग की टीम ने 1600 लीटर नकली मिलावटी दूध पकड़ा

बीकानेर। यदि आप दूध पी रहे है या दूध पीने के शौकीन है तो सावधान हो जाइये। बीकानेर जिले में बड़े पैमाने पर मिलावटी दूध तैयार हो रहा है। बीकानेर में मिलावटी दूध इस कदर तैयार हो रहा है कि उसको रोकने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान भी बौना साबित हो रहा है। लंपी रोग से इतने पशु मरने तथा दिन प्रतिदिन घटती दुधारू पशुओं की संख्या के बावजूद लगातार बढ़ती जा रही बीकानेर व आसपास के गांवों की आबादी को दूध की आपूर्ति में कभी भी और किसी भी समय कोई व्यवधान तक उत्पन्न नहीं हुआ है। हां इतन जरूर है कि समय-समय पर दूध के दाम जरूर बढ़े है। बीकानेर हेल्थ विभाग की टीम ने बीती रात जिले के बम्बलू गांव स्थित एक घर में चल रही डेयरी पर बड़ी कार्रवाई की है। जहां 40 केन में 1600 लीटर दूध पाया गया जिसे तुरंत नष्ट करवाया गया। 25-25 किलो के व्हे पाउडर के 65 कट्टों को सीज कर दिया गया। इनके नमूने लेकर लैब को भिजवाये गये है। यह कार्रवाई देर रात तक चली। उधर, डॉ अबरार ने बताया कि व्हे पाउडर हो, पानी हो या कोई अन्य पदार्थ, दूध में किसी भी प्रकार का अन्य पदार्थ मिलाना मिलावट की श्रेणी में आता है और खाद्य सुरक्षा मानकों अनुसार विधिवत कार्यवाही की जाती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!