Dark Mode
दोसा में बंद रहा हेल्थ सिस्टम,

दोसा में बंद रहा हेल्थ सिस्टम,

प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने राइट टू हेल्थ बिल को बताया काला कानून, निकाली रैली

 दौसा .  दौसा राजस्थान सरकार का आम जनता के लिए लाया हुआ स्वास्थ्य का अधिकार बिल अब भारी पड़ता नजर आ रहा है। पहले निजी चिकित्सक हड़ताल पर आए. फिर उनके समर्थन में सरकारी डॉक्टरों ने 2 घंटे काम का बहिष्कार शुरू किया। और अब डेंटिस्ट एसोसिएशन और मेडिकल एसोसिएशन ने भी विरोध कर रहे हैं चिकित्सकों को अपना समर्थन दे दिया है।
प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन दौसा की ओर से नेहरू गार्डन से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डा दिनेश पारीक ने बताया कि राइट टू हेल्थ के खिलाफ यह प्रदर्शन है इसमें इंडियन डेंटल एसोसिएशन जिला केमिस्ट एसोसिएशन मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन हमें समर्थन प्राप्त है और हम सभी प्राइवेट चिकित्सकों का यह कड़ा विरोध है कि जब तक बिल वापस नहीं लिया जाएगा हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा यह काला कानून सरकार को वापस लेना पड़ेगा और कल जयपुर में सभी राजस्थान के चिकित्सकों के द्वारा एक बहुत बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा साथ ही जितने भी प्राइवेट क्लीनिक हैं सब बंद रहेंगे जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती और जो सरकारी चिकित्सक है वह अपनी सुविधानुसार 2 घंटे का बहिष्कार लगातार कर रहे हैं इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन सहित राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में हेल्थ सेक्टर से जुड़े संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे.. लगता है जनता को स्वास्थ्य का अधिकार देने के बाद राजस्थान सरकार को बैकफुट पर आना पड़ेगा वरना तो यह चिकित्सक और मेडिकल एसोसिएशन मिलकर राइट टू हेल्थ के बिल के विरोध में अब तक जनता को जो खुद के स्वास्थ्य का अधिकार खुद के हाथ में था उससे भी महरूम रहना पड़ सकता है ।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!