Dark Mode
निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है बराड़  

निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है बराड़  

पदमपुर. गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव स्टडी सर्कल की और ज्ञान अंजन  समर कैंप में  150 बच्चों को नियमित रूप से उनके स्वच्छ जीवन से जुड़े  महत्वपूर्ण विषयों पर  वरिष्ठ शिक्षाविदों के द्वारा  प्रशिक्षण  दिया जा रहा है I इसी संदर्भ में डॉक्टर गुरप्रीत सिंह बराड़ ने  निरोगी  काया ही सबसे बड़ा धन है , अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज पिज्जा ,बर्गर  सहित अन्य  खतरनाक बीमारियों को जन्म देने वाली वस्तुओं पर युवा वर्ग का अधिक ध्यान  केंद्रित होने के कारण ही मोटापा , बीपी ,शुगर सहित अन्य बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं  । उन्होंने कहा कि निरोगी काया के लिए अपनी दिनचर्या में खानपान  पर सही तरीके से ध्यान रखना अति आवश्यक है । वरिष्ठ शिक्षाविद दिवानचंद जुनेजा ने कहां कि आप देश का उज्जवल भविष्य है , आप मोबाइल व  टीवी से दूर रहकर गुरुघर से जुड़कर गुरु की वाणी का नियमित रूप से सुबह अमृत वेले उठकर सिमरन करे  यही हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए । वरिष्ठ शिक्षक अमरीक  सिंह , महल सिंह , हर्षदीप कौर मक्कड़ , लविश पुनियानी , परनीत कौर ,गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान बलदेव सिंह , काका मक्कड़ सहित अन्य सेवाभावी व्यक्तियों द्वारा उत्तम जीवन  , गतका , पंजाबी सभ्यता , शब्द कीर्तन सहित अन्य सकारात्मक  गतिविधियों से जोड़ने के लिए अपनी   सेवाएं दे रहे हैं I 28 मई को समापन होगा ।  प्लस फोटो सहित प्रमुखता से लगाएं ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!