Dark Mode
परिवेदनाएं सुनी, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

परिवेदनाएं सुनी, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

जिला स्तरीय जनसुनवाई तथा जन अभाव अभियोग व सतर्कता समिति की बैठक

पाली। जिला स्तरीय जनसुनवाई तथा जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री चंद्रभानसिंह भाटी की अध्यक्षता में सूचना प्रौद्योगिकी एव संचार विभाग के वीसी हॉल में हुई।

बैठक में सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। प्रत्येक प्रकरण में जांच व विभागीय प्रत्युत्तर की समीक्षा करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इसके पश्चात विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे आमजन की परिवेदनाएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम श्री भाटी ने कहा कि सभी अधिकारियां को जनसुनवाई में प्रस्तुत परिवेदनाओं, सतर्कता समिति के प्रकरणों, विजिलेंस व सीएमओ तथा संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्व ढंग से निस्तारित कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर सिलिंग श्री जब्बरसिंह, युआईटी सचिव श्री वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती दीप्ति शर्मा, रोहट प्रधान श्रीमती सुनीताकुंवर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा सतर्कता समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!