Dark Mode
यूपी-एमपी समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी-एमपी समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता में सड़कें डूबीं; हिमाचल में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे बंद'


नई दिल्ली .  यूपी-एमपी समेत 7 राज्यों में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में चार अगस्त तक तेज बारिश होगी। वहीं उत्तर प्रदेश में 3 से 5 अगस्त तक बारिश की संभावना है।

इसके अलावा हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान में 2 से 5 अगस्त तक बारिश की आशंका जताई गई है। उधर नॉर्थईस्ट राज्य त्रिपुरा में अगले पांच दिन लगातार बारिश हो सकती है।

मध्य महाराष्ट्र में भी तीन से चार दिनों के लिए बारिश की संभावना जताई गई है। गुजरात में 1, 4 और 5 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक में 2 से 4 अगस्त तक बारिश होगी।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश : उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, पूर्वी राजस्थान।

बारिश की संभावना नहीं: पश्चिमी राजस्थान, सिक्किम, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब।
इस मानसून सीजन में जुलाई में इस बार एक भी दिन ऐसा नहीं रहा है जब राजस्थान पूरी तरह सूखा रहा हो। हर दिन कहीं न कहीं बारिश हुई। इतना ही नहीं इस बार बारिश का ट्रेंड भी थोड़ा बदला दिखाई दिया। मानसून के बादल हाड़ौती (कोटा, झालावाड़, बारां, बूंदी) और वागड़ (प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा) के बजाए रेगिस्तान के इलाकों में जमकर बरसे।

इस कारण इस बार मानसून के आधे सीजन (जून-जुलाई) में ही 12 जिलों में बारिश कोटा पूरा हो गया। राज्य में इस महीने (1 से 31 जुलाई तक) औसत बरसात 228.4MM हुई है, जो जुलाई माह में होने वाली औसत बारिश से 40 फीसदी ज्यादा है।
मौसम विभाग ने जो बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है उसके अनुसार कल यानी गुरुवार को भी पंजाब में सिर्फ पश्चिमी मालवा क्षेत्र जिसमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा आते हैं को छोड़ कर बाकी पूरे पंजाब में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग वे पश्चिमी मालवा को छोड़ कर शेष पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!