Dark Mode
झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

बिहार में 15 लोगों की मौत; पिछले हफ्ते गुजरात-UP में हुई सबसे ज्यादा बारिश


नई दिल्ली  . मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में झारखंड को छोड़कर देश के सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR और दक्षिणी राज्य केरल के 6 जिलों में गुरुवार सुबह से जमकर बारिश हो रही है।

दिल्ली में बारिश से जगह-जगह जाम लग रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 6 से 7 दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

बिहार में बीते 24 घंटों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य की नदियां भी खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं।

पिछले हफ्ते की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई। 29 जून से 5 जुलाई के दौरान बिहार में 134 मिमी, गुजरात में 133 मिमी और उत्तर प्रदेश में 78 मिमी बारिश हुई। वहीं, छत्तीसगढ़ में इस दौरान सिर्फ 36 मिमी बारिश हुई।

भारी बारिश के अलर्ट के चलते कर्नाटक के ऊडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिले के गुरुवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें..
मौसम से जुड़े अन्य अपडेट्स...

बुधवार को पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री का शेड गिरने से 1 वर्कर की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हो गए।
हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड के चलते नेशनल हाइवे 5 ब्लॉक हो गया। हाईवे को 2 घंटे बाद खोला जा सका।
राजस्थान में जून महीने में सामान्य से 142% ज्यादा बारिश हुई। बिपरजॉय के कारण राजस्थान में जून की बारिश ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजस्थान में जून माह में 156 एमएम (6 इंच से ज्यादा) बारिश हुई। इसमें अधिकतर पानी 16 जून से 20 जून तक महज चार दिनों में बरसा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!