झालावाड़ जिलें में भारी बारिश का दौर शुरू
झालावाड़। झालावाड़ जिलें में भारी बारिश का दौर शुरू बीते 24 घंटे में 157 Mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. चँवली बांध में 45 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है, लेकिन बांध अभी भी 4.35 मीटर खाली है। गागरीन बांध पर आज सुबह से ही 50 सेंटीमीटर पानी की चादर चल रही है। देर शाम से हो रही अच्छी बारिश से क्षेत्र के सभी नदी नालों में पानी की जमकर आवक हो रही है। जिससे क्षेत्र के किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं। जिले में सबसे अधिक डग में एक ही दिन में 157 Mm से ज्यादा बारिश हुई।वही दुसरी और सबसे कम मनोहरथाना में एक ही दिन में 23 Mm बारिश हुई। झालावाड़ में 37.6 MM, रायपुर 53 MM,अकलेरा में 57 Mm,असनावर में 36 Mm, बकानी में 132 Mm,डग में 157 Mm,गंगधार में 97 Mm,झालरापाटन में 48 Mm,खानपुर में 26 Mm,मनोहरथाना में 23Mm,पचपहाड में Mm,पिड़ावा में 145Mm, सुनेल में 82 Mm वर्षा दर्ज की गई. जिले में सबसे अधिक वर्षा डग में 157 एवं सबसे कम वर्षा 23 Mm मनोहरथाना में दर्ज की गई. आज दिनांक 16.09.2023 तक की कुल वर्षा 999.6 Mm दर्ज हुई.