Dark Mode
कांगो की राजधानी में भारी बारिश से आई बाढ़, 19 लोगों की मौत

कांगो की राजधानी में भारी बारिश से आई बाढ़, 19 लोगों की मौत

किंशासा। कांगो की राजधानी किंशासा के कई इलाकों में भीषण बाढ़ से 19 लोगों की मौत हो गई और भारी क्षति हुई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्थानीय महापौर फुलगेन्स बोलोकोमे ने रेडियो स्टेशन ‘टॉप कांगो’ को बताया कि शुक्रवार से शनिवार तक हुई भारी बारिश के कारण किंशासा के पश्चिमी इलाके नगालीमा में बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शहर के दो रास्ते भी कट गए हैं। लेम्बा के महापौर जीन-सर्ज पोबा ने बताया कि बाढ़ के कारण दक्षिणी इलाके में दीवार गिर जाने से दो अन्य लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस कैंप और एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासी क्लोविस कलेंगा ने बताया, ‘‘तड़के करीब तीन बजे हमने एक जोरदार आवाज सुनी। जब हम बाहर गए तो देखा कि पड़ोसियों के घर की दीवार गिर गई। घटना में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे बच गए।’’ अप्रैल में किंशासा में आई बाढ़ के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई तथा आधे से अधिक शहर और देश के मुख्य हवाई अड्डे तक संपर्क मार्ग टूट गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!