Dark Mode
हिजबुल्ला ने इजराइली हमले में शीर्ष सदस्य हाशिम सैफीद्दीन के मारे जाने की पुष्टि की

हिजबुल्ला ने इजराइली हमले में शीर्ष सदस्य हाशिम सैफीद्दीन के मारे जाने की पुष्टि की

हिजबुल्ला ने बुधवार को घोषणा की कि उसके शीर्ष सदस्यों में से एक हाशिम सैफीद्दीन इजराइली हवाई हमले में मारा गया। हाशिम सैफीद्दीन के पिछले महीने इजराइली हवाई हमले में मारे गए संगठन प्रमुख हसन नसरल्ला की जगह लेने की प्रबल संभावना थी। यह घोषणा इजराइल द्वारा इस बयान के एक दिन बाद की गई किइस महीने की शुरुआत में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में उसके एक हमले में सैफीद्दीन मारा गया था। पिछले कई हफ्तों में इजराइली हमलों में हिजबुल्ला के कई शीर्ष सदस्य मारे गए हैं। हिजबुल्लाह ने पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह के चचेरे भाई और समूह के अगले नेता बनने वाले मौलवी हाशेम सफीद्दीन की मौत की पुष्टि की है, जो लगभग तीन सप्ताह पहले इजरायली हवाई हमले में मारे गए थे। इजरायली सेना ने मंगलवार रात को बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक हमले में सफीद्दीन को निशाना बनाया गया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!