Dark Mode
उच्च न्यायालय ने राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘ भूल चूक माफ’ के ओटीटी पर रिलीज पर रोक लगायी

उच्च न्यायालय ने राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘ भूल चूक माफ’ के ओटीटी पर रिलीज पर रोक लगायी

बंबई उच्च न्यायालय ने राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में रिलीज के बाद आठ हफ्ते के लिए ओटीटी या किसी अन्य मंच पर प्रदर्शित करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।‘मल्टीप्लेक्स चेन’ ने भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता बढ़ जाने के कारण सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर इसे रिलीज करने के निर्माताओं के फैसले को अदालत में चुनौती दी थी।पीवीआर आईनॉक्स ने निर्माता मैडॉक फिल्म्स पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। छह मई को दोनों के बीच हुए समझौते के तहत यह फिल्म नौ मई को देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!