Dark Mode
थर्मल पाॅवर प्लान्ट में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की होगी आपूर्ति: उर्जा मंत्री

थर्मल पाॅवर प्लान्ट में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की होगी आपूर्ति: उर्जा मंत्री

झालावाड़। उर्जा विभाग राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  हीरालाल नागर ने रविवार को झालावाड़ प्रवास के दौरान कालीसिंध थर्मल पाॅवर प्लान्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के प्रयासों से कालीसिंध थर्मल पाॅवर प्लान्ट में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी जिससे भविष्य में विद्युत उत्पादन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले कोयले की आपूर्ति के पश्चात् फ्लाई एश में भी कमी आएगी जिससे इसके निस्तारण की परेशानी से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि थर्मल पाॅवर प्लान्ट में पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जो भी तकनीकी खामियां हैं उनको दूर करने के निर्देश थर्मल के पूर्ण स्टाॅफ को दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश में सोलर उर्जा को बढ़ावा देकर सस्ती और सुलभ विद्युत आपूर्ति को भी सुनिश्चित किया जाएगा। सोलर उर्जा के माध्यम से कृषि क्षेत्र में दिन के समय में विद्युत आपूर्ति के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उर्जा राज्यमंत्री ने थर्मल की दोनों ईकाईयों के संचालन की सम्पूर्ण जानकारी ली तथा बाॅयलर साइट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर की जांच भी की। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, उत्पादन निगम के सीएमडी देवेन्द्र श्रृंगी, कालीसिंध थर्मल पाॅवर प्लान्ट के मुख्य अभियंता के.एल. मीणा, पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर, जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता आर.के. मीणा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। आज मरायता खानपुर में गांव चलो अभियान में शिरकत करेंगे उर्जा राज्यमंत्री उर्जा विभाग राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर सोमवार, 12 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरायता खानपुर में गांव चलो अभियान के तहत विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्राओं से मिलकर वार्ता करेंगे। इसके पश्चात् प्रातः 10 बजे वे सांगोद के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव ने दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!