Dark Mode
हॉकी इंडिया ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम के लिये नकद पुरस्कार का ऐलान किया

हॉकी इंडिया ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम के लिये नकद पुरस्कार का ऐलान किया

हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को 15 लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को 7 . 5 लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। भारत ने स्पेन को 2 . 1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। यह भारत का ओलंपिक हॉकी में 13वां पदक था। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ,‘‘ हॉकी इंडिया पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को साढे सात लाख रूपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा करता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!